আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : शेर के बाड़े में कूदा शख्स, अटकी लोगों की सांसें

Published on: October 17, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के चिड़ियाघर में वहां घूमने आए लोगों की सांसें उस वक्त अटक गई जब एक शख्स शेर के बाड़े में कूद गया. इस शख्स को लोगों ने रोकने की कोशिश भी लेकिन वह कूदकर शेर के पास जाकर बैठ गया. गनीमत रह यही कि शेर ने इस शख्स के पर हमला नहीं किया. शोर मचते ही चिड़ियाघर के सुरक्षाकर्मी शेर के बाडे़ में कूदे और इस शख्स की जान बचाई. चिड़ियाघर प्रशासन ने इस शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस थाने में ले जाकर इससे पूछताछ कर रही है.

http://स्टीकर लगे फलों का विक्रय पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर सजा और जुर्माने का प्रावधान

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्ता ने बताया कि युवक का नाम रेहान (28) है. वो बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने युवक को मानसिक रूप से अस्थिर बताया है. जानकारी के अनुसार, वो अपने किसी परिचित के साथ चिड़ियाघर आया था और अचानक उसने शेर के बाड़े में छलांग लगा दी. इसके बाद वो सीधा शेर के सामने जाकर बैठ गया और उसे देखता रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक इस दौरान शेर से बात करने की कोशिश करते दिखा. हालांकि शेर भी उसके पास आ गया और उसे घूरता रहा, लेकिन उसने उस पर हमला नहीं बोला.

http://धोनी बोले- मैं भी आम इंसान, बस भावनाओं को काबू में रखता हूं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now