আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धोनी बोले- मैं भी आम इंसान, बस भावनाओं को काबू में रखता हूं

Published on: October 17, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वे अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से नियंत्रित करना जानते हैं. धोनी ने कहा मैं भी आम इंसान हूं, लेकिन मैं किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से काबू में रखता हूं. उन्होने विपरीत परिस्थितियों से पार पाने के संबंध में कहा कि हर किसी की तरह मुझे भी निराशा होती है. कई बार मुझे भी गुस्सा आता है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि इनमें से कोई भी भावना रचनात्मक नहीं है. समस्याओं का जाल बुनने से ज्यादा बेहतर है उनका समाधान ढूंढना और यह चीज उनके लिए कारगर साबित रहा है.

http://TikTok की मधुबाला बनी प्रियंका, वायरल हो रहा है वीडियो

उन्होंने कहा, इन भावनाओं की तुलना में अभी क्या करना चाहिए यह अधिक महत्वपूर्ण है. अगली क्या चीज है जिसकी मैं योजना बना सकता हूं, वह अगला व्यक्ति कौन है जिसका मैं उपयोग कर सकता हूं, एक बार जब मैं यह सोचने लगता हूं तो फिर मैं अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से काबू कर लेता हूं. धोनी ने फिर से कहा कि अंतिम परिणाम से महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. अपनी कप्तानी के दौरान वह हमेशा इस बात पर जोर देते रहे. उन्होंने कहा, अगर वह टेस्ट मैच है तो आपके पास दो पारियां होती हैं और आपको अपनी अगली रणनीति तैयार करने के लिए थोड़ा अधिक समय मिलता है. टी-20 में सब कुछ तुरत-फुरत होता है, तो इसमें अलग तरह की सोच की जरूरत होती है.

http://Redmi Note 8 सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now