আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी पंजीकृत स्टेशनरी दुकानें

Published on: September 22, 2020
---Advertisement---

धमतरी. कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए जिले के नगरीय निकायों के सभी वार्डों को आगामी 30 सितंबर तक कन्टेनमेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है. वर्तमान में विश्वविद्यालय और कॉलेजों में विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. जिसके लिए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को स्टेशनरी की आवश्यकता हो सकती है. इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने जिले के नगरीय निकायों में गुमास्ता एक्ट के तहत पंजीकृत स्टेशनरी दुकानों को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी है. जानकारी के मुताबिक नगरपालिक निगम धमतरी क्षेत्र की जैन सप्लायर, गरिमा सप्लायर, जलाराम बुक हाऊस मठ मंदिर चौक,

http://सीएम शिवराज की सौगात, किसानों को अब 10 हजार मिलेगी सम्मान निधि



खुशबू स्टेशनरी रत्नाबांधा रोड, एशवर्य स्टेशनरी व फोटो कॉपी, श्याम स्टेशनरी कलेक्टोरेट रोड रूद्री, न्यू रूद्राणी प्रिंटर्स रिसाई पारा, गोपाल खण्डेलवाल रूद्री रोड, ब्लूवेब टेक्नोसॉफ्ट सिहावा चौक, अरिहंत स्टेशनरी मार्ट सदर बाजार, महालक्ष्मी बुक एवं ट्रेडिंग, विकास नेटवर्क, पियुष बुक डिपो, दीपक बुक डिपो, अनुराग स्टेशनरी मार्ट गणेश चौक पियुष बुक माल, ओम फोटोकॉपी एंड स्टेशनरी तथा कुम्भकार कम्प्यूटर्स धमतरी को खुला रखने की अनुमति दी गई है. इसी तरह नगरीय निकाय क्षेत्र के राजीव कम्प्यूटर्स नगरी, हिमशिखा स्टेशनरी मगरलोड, शिक्षा स्टेशनरी एवं जनरल स्टोर्स कुरूद तथा आमदी स्थित श्वेता बुक डिपो स्टेशनरी मार्ट और कबीर बुक डिपो खुली रहेंगी.

http://स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैयालाल अग्रवाल का निधन, सीएम ने जताया दु:ख

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now