महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में सोमवार को 48 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 20 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2081 हो गई है. जिनमें से 1004 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1049 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 22, पिथौरा से 8, बसना से 6, बागबाहरा से 7, सरायपाली से 5 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 98 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं आज रिकार्ड संख्या में 79 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई.
http://लॉकेट लूटने का विरोध करने पर बच्ची की पत्थर मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 2 453 तक पहुंच गई है. इलाज़ के बाद 1145 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल 1281 मरीज़ों का उपचार कोविड अस्पताल, केयर सेण्टर और होम आइसोलेशन में चल रहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज 98 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए है. एंटीजन टेस्ट में ये रिपोर्ट आए हैं. सबसे ज्यादा 39 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से हैं. जिला अस्पताल से 21, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 10, पलारी से 17, सिमगा से 6, बिलाईगढ़ से 4 और भाटापारा से 1 हैं. उन्होंने बताया कि जिले में आज कोरोना के 813 सैम्पलों की जांच की गई. इसमें 740 एंटीजन, 57 आरटीपीसीआर और 16 ट्रू नॉट सैंपल शामिल हैं.







