আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : CSK का जीत से आगाज, MI को 5 विकेट से हराया

Published on: September 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हरा दिया है. अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे. इसके जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए और मैच जीत लिया. इसके साथ ही सीएसके की टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया. टारगेट का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे.

http://हिना खान की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर



पारी को अंबाती रायडू (71) और नाबाद फाफ डु प्लेसिस (58) ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की. मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे. सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42, क्विंटन डिकॉक ने 33, कीरोन पोलार्ड ने 18 और सूर्यकुमार यादव ने 17 रन की पारी खेली. वहीं, सीएसके के लिए लुंगी एनगिडी ने 3, रविंद्र जडेजा और दीपक चाहर ने 2-2, चावला और सैम करन ने 1-1 विकेट लिए.

http://पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉज़ीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now