আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Google ने प्ले स्टोर से हटाया Paytm ऐप, बताई ये वजह

Published on: September 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Paytm ऐप गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. गूगल ने पॉलिसी वायलेशन का हवाला देते हुए इसे प्ले स्टोर से हटा दिया है. अब पेटीएम ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स कुछ समय तक डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, हालांकि पेटीएम मॉल, पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम मनी एप अभी भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं. वहीं एपल के ऐप स्टोर से पेटीएम को अभी भी डाउनलोड किया जा सकता है. गूगल ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं. हम किसी भी ऐसे ऐप का समर्थन नहीं करते हैं जो किसी उपभोक्ता को किसी दूसरी वेबसाइट पर ले जाता हो.

http://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज मालिक और 6 युवक-युवती गिरफ्तार



अगर कोई ऐप किसी ऐसी वेबसाइट पर कस्टमर को ले जाता है जहां नकद पुरस्कार जीतने के लिए किसी टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं. गूगल किसी भी ऐप को ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है और ऐसा करना गूगल नीतियों का उल्लंघन है. गूगल द्वारा प्ले-स्टोर से ऐप हटाए जाने के बाद Paytm ने कहा है कि ऐप को अस्थायी तौर पर प्ले-स्टोर से हटाया गया है. पेटीएम ने ट्वीट करके कहा है कि पेटीएम फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे. आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आप जल्द ही पहले की तरह पेटीएम ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे.

http://कोरोना की दवा बताकर परिवार को कराया विषपान, 3 बच्चों समेत दंपत्ति अस्पताल में भर्ती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now