पिथौरा. समीप की बया पुलिस ने गुरुवार को दोपहिया से अवैध शराब का परिवहन करते दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है. आरोपियों से 10 लीटर देशी महुआ शराब और बाइक जब्त की गई है. बया पुलिस चौकी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन, चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर, आरक्षक ओंकार साहू ,आरक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा मुखबिर से सूचना प्राप्त कर अवैध शराब पकड़ने की योजना बनाई. मुखबिर के अनुसार दो व्यक्ति ग्राम चारभाटा से रंगोरा की ओर मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे हैं.
http://Vivo Y20 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ के साथ स्टाप डैम रंगोरा के पास रंगोरा निवासी मनोहर यादव पिता परसराम यादव (29), मेमराडीह निवासी मनीराम यादव पिता अनादि यादव (38) को एक जरकिन में भरा हुआ 10 लीटर महुआ शराब बाइक सीडी डीलक्स से परिवहन करते घेराबंदी कर पकड़ा जिसे शराब परिवहन करने के संबंध में वैध पत्र की मांग नोटिस देकर किया. जिन्होंने लिखित में कोई पत्र नहीं होना बताया. आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.







