আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उत्तर-पुस्तिकाओं के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक

Published on: September 17, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. महाविद्यालयों में उत्तर पुस्तिका लेने भीड़ की शक्ल में पहुंचे विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक दूरी नहीं बनाने की खबर प्रकाशन के बाद अंततः आज ही रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तर पुस्तिका वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. जानकारी के अनुसार अब उत्तर पुस्तिका का मुख्य पृष्ठ ही कॉलेज के ऐप में भेजा जाएगा. मुखपृष्ठ के नीचे प्लेन पेपर लगाकर विद्यार्थी असाइनमेंट तैयार करेंगे. यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से कॉलेज स्टाफ ने राहत की सांस ली है. ज्ञात हो कि 17 से 22 सितम्बर तक विद्यार्थियों को किस्तों में कॉलेज पहुंच कर उत्तर पुस्तिका लेना था पर अतिउत्साही विद्यार्थी हजारों की संख्या में पहले दिन ही पहुंच गए.

http://विद्यार्थियों को महाविद्यालय में बुलाना कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी निर्देश का उलंघन, फटकार



इस दौरान सामाजिक दूरी बनाने की प्राचार्य द्वारा की जा रही अपील भी नजरअंदाज होती रही. मामले की जानकारी ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ ने ही अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए खबर के माध्यम से उच्च अधिकारियों को विद्यार्थियों के हठ एवं भारी भीड़ लगाने की बात खबर के माध्यम से पहुंचाई थी. जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए रविशंकर यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तर पुस्तिका वितरण हेतु विद्यार्थियों को बुलाने के अपने आदेश को संशोधित करते हुए अब विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका हेतु नई व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए हैं. कोरोना दहशत के बीच एवं भारी गर्मी और उमस के बावजूद कॉलेज में उत्तर पुस्तिका लेने जूटे हजारों विद्यार्थियों में दोपहर उस समय अफ़रा-तफरी मच गई थी जब एक छात्रा गर्मी एवं उमस से चक्कर खाकर गिर पड़ी थी.

http://राज्य के सभी धान खरीदी केन्द्रों में होगा चबूतरा का निर्माण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now