पिथौरा. स्थानीय शासकीय चन्द्रपाल डड़सेना महाविद्यालय में आज उत्तर पुस्तिकाएं लेने के लिए पहले दिन ही कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राएं टूट पड़े. कोरोना की भयावहता के बावजूद छात्र-छात्राओं के बीच किसी तरह की सामाजिक दूरी दिखाई नहीं दी. कॉलेज के प्रिंसिपल एसएस तिवारी विद्यार्थियों को दूरी बनाकर रहने और कॉलेज कैम्पस हॉल में बैठने की हिदायत देते देखे गए. महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करना होगा जिसके लिए विद्यार्थियों को कॉलेज से उत्तरपुस्तिका प्राप्त करनी होंगी.
http://निजी चिकित्सालयों-लैब में कोरोना जांच की पात्रता संबंधी नए निर्देश जारी
जिनमें समय सारिणी के अनुसार उन्हें प्रश्न दिए जाएंगे. जिनका असाइनमेंट तैयार कर कॉलेज में जमा करना होगा. ये असाइनमेंट में 50 प्रतिशत अंक होंगे और शेष 50 फीसदी विगत परीक्षाओं के प्रदर्शन पर दिए जाएंगे. इधर, स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में कुल 3500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. इस वर्ष कोविड से प्रभावित शिक्षा व्यवस्था अब तक पटरी से नीचे है. अब जब परीक्षा का समय है तब विद्यार्थी किसी भी हालत में ऑनलाइन परीक्षा का मौका गंवाना नहीं चाहते लिहाजा उत्तर पुस्तिका वितरण का समय 17 से 23 सितम्बर होने के बावजूद विद्यार्थी आज ही अधिक संख्या में पहुंच गए. आमतौर पर शिक्षित माने जाने वाले महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का इस तरह मेले की तरह भीड़ लगाना आश्चर्यजनक है.
http://चीन की किसी भी कार्रवाई का जवाब देंगे, LAC पर हमारी सेना तैयार : राजनाथ
ज्ञात हो कि इसके पूर्व राजनीति के क्षेत्र में सामाजिक दूरी एवं मास्क उल्लंघन के मामले सामने आते रहे हैं. अब शिक्षित वर्ग के बीच भी इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है जिससे वर्तमान में विकराल रूप दिखा रहा कोरोना की चैन टूटने में सन्देह होना निश्चित है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व सराईपाली में विधायक की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश उत्सव में भीड़ एवं पिथौरा सरपंच संघ के चुनाव में भारी भीड़ ने सामाजिक दूरी के सरकारी नियम की धज्जियां उड़ाई थी अब यही दृश्य शिक्षा के मंदिरों में भी दिखाई देने से चिंता होनी स्वाभाविक है.
VIDEO : रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का पहला गाना https://t.co/HyvHqk05Nv
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 17, 2020







