আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चीन की किसी भी कार्रवाई का जवाब देंगे, LAC पर हमारी सेना तैयार : राजनाथ

Published on: September 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना के बीच संसद के पहले सत्र (मानसून) का आज चौथा दिन है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन बॉर्डर पर हालात के बारे में राज्यसभा को जानकारी दी. उन्होने कहा कि शांति बहाल करने के लिए कई समझौते किए गए. चीन औपचारिक सीमाओं को नहीं मानता है. उसकी कथनी और करनी में फर्क है. हमारे जवानों ने गलवान घाटी में चीन को भारी क्षति पहुंचाई है. रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन की किसी भी कार्रवाई का हम जवाब देंगे. चीन की ओर से उकसाने की कार्रवाई हुई है. एलएसी पर चीन की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने के लिए हमारी सेना तैयार है. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेनाएं सीमा पर मजबूती के साथ डटी हुई हैं. भारत की तरफ से पहले सैन्य कार्रवाई नहीं की गई, जबकि चीन की तरफ से की गई है, लेकिन हमने उनके इरादों को कामयाब नहीं होने दिया.

http://VIDEO : रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का पहला गाना


उन्होने कहा कि हम इस मुद्दे को शांतिपूर्वक ढंग से सुलझाना चाहते हैं और हम चाहते हैं कि चीनी पक्ष हमारे साथ मिलकर काम करें. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने स्पष्ट रूप से नियमों का पालन किया है, जबकि चीन इससे पीछे हटा. उन्होने कहा कि चीन की कार्रवाई हमारे विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों की अवहेलना है. चीन द्वारा सैनिकों की कार्रवाई 1993 और 1996 के समझौतों के खिलाफ है. वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान और कड़ाई से निरीक्षण करना सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति का आधार है. राजनाथ सिंह ने कहा कि सदन के माध्यम से मैं, 130 करोड़ देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे. यह हमारा, हमारे राष्ट्र के प्रति दृढ संकल्प है. उन्होने कहा कि हमारे जवानों का जोश एवं हौसला बुलंद है, और हमारे जवान किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार हैं.  उन्होने कहा कि यह सच है कि हम लद्दाख में एक चुनौती के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन साथ ही मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश और हमारे जवान इस चुनौती पर खरे उतरेंगे.

http://केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now