नई दिल्ली. खिलाड़ियों और फैन्स के लंबे इंतजार के बाद बहुत जल्द इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज होने जा रहा है. कोरोना की वजह से इस साल यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा. लीग की शुरुआत से पहले फैंस से लेकर दिग्गज तक सभी विजेता को लेकर कायास लगा रहे हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने भी अपने अनुसार टीमों की रैंकिंग तय की जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को आखिरी स्थान दिया है. हालांकि राजस्थान की टीम ने उन्हें बड़े ही दिलचस्प तरीके से इसका जवाब दिया. स्कॉट स्टायरिस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से आईपीएल 2020 के लिए टीमों को रैंकिंग दी थी.
http://CRPF के ASI ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
स्कॉट ने कहा कि उनके मुताबिक लीग राउंड के अंत में दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर रहेगी वहीं राजस्थान आखिरी स्थान पर रहेगी. प्लेऑफ के लिए उन्होंने दिल्ली के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को चुना. उनके इस ट्वीट के बाद राजस्थान रॉयल्स ने जवाब दिया. राजस्थान ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- हम अभी के लिए इस ट्वीट को सेव कर रहे हैं. इसके साथ ही राजस्थान ने चैलेंज स्वीकार किया कि वे लीग राउंड में अंत में नहीं रहेंगे. ट्विटर पर यह बातचीत यही खत्म नहीं हुई. स्कॉट ने आगे लिखा- मजा आ गया, मुझे बहुत अच्छा लगेगा कि अगर आप मुझे गलत साबित करेंगे, पर आपके पास मेरा साथी इश सोढ़ी है जो आपकी मदद करेगा, उनके बिना आपको बैक नहीं कर सकता.
http://हिना-धीरज का गाना ‘हमको तुम मिल गए’ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Just casually saving the tweet here. ☺️ https://t.co/hUjprEhDiQ
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 15, 2020











