আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संसद में राजनाथ बोले- LAC पर चीन ने जुटाए सैनिक और गोला बारूद, हमारी सेना भी तैयार

Published on: September 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एलएसी के हालात के बारे में बताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि अभी की स्थिति के अनुसार, चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला बारूद को इकट्ठा किया है. भारतीय सेना ने भी पूरी तैयारी कर ली है. उन्होने कहा कि एलएसी का सम्मान करना और उसका कड़ाई से पालन किया जाना, सीमा क्षेत्रों में शांति और सद्भाव का आधार है, और इसे 1993 एवं 1996 के समझौतों में स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया है,  जबकि हमारी सेना इसका पूरी तरह पालन करती हैं, लेकिन चीन की ओर से ऐसा नहीं हुआ है. उन्होने कहा कि अभी की स्थिति के अनुसार, चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला बारूद को इकट्ठा किया है.

http://5,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत


पूर्वी लद्दाख और गोगरा, कोंगला का और पेगोंग लेक के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर हालात तनावपूर्ण है. चीनी सेना की तैनाती को देखते हुए भारतीय सेना ने भी अपनी तैनाती बढ़ाई है. उन्होने कहा कि सदन को आश्वस्त रहना चाहिए कि हमारी सेना इस चुनौती का सफलता से सामना करेगी, और इसके लिए हमें उनपर गर्व है. अभी जो स्थिति बनी हुई है उसमें संवेदनशील परिचालन मुद्दे शामिल है, इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहूंगा. उन्होने कहा कि इस सदन की एक गौरवशाली परम्परा रही है कि जब भी देश के समक्ष कोई बड़ी चुनौती आयी है तो इस सदन ने भारतीय सेनाओं की दृढ़ता और संकल्प के प्रति अपनी पूरी एकता और भरोसा दिखाया है. मैं आपको यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का जोश और हौसला बुलंद है. उन्होने ने कहा कि इस वर्ष की स्थिति, वह पहले से बहुत अलग है, फिर भी हम मौजूदा स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं. इसके साथ-साथ मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं.

http://21 सितंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now