আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

21 सितंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

Published on: September 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. 21 सितंबर से देशभर के स्कूल खुलने जा रहे हैं. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों में बच्चों की हेल्थ को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर गाइडलाइंस साझा की. स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोजीसर (SOP) जारी कर दिया है. टेक्निकल प्रोग्राम्स में कोर्स कराने वाले इन संस्थानों को 21 सितंबर से लैब खोलने की भी इजाजत मिल गई है. गाइडलाइन में बताया गया है कि कक्षा में सिटिंग अरेंजमेंट भी बदला जाएगा. यहां छात्र एक दूसरे से 6 फिट की दूरी में बैठेंगे. इसलिए कुर्सी-मेज की दूरी 6 फीट होनी चाहिए.

http://बस्तर विशेष बल गठन के निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के स्थानीय युवाओं की होगी भर्ती


कक्षा में अन्य जरूरी गतिविधियों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा. टीचिंग फैकल्टी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पढ़ाई-लिखाई के दौरान छात्र और अध्यापक मास्क पहने हुए हों. छात्रों को आपस में लैपटॉप, नोटबुक, स्टेशनरी शेयर करने की इजाजत नहीं होगी. नियम के मुताबिक 9वीं से 12वीं तक के ही छात्रों को स्कूल बुलाया जा सकता है, एक साथ सभी छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा. इसमें भी ऑनलाइन पढ़ाई का भी विकल्प दिया गया है. स्कूल वे छात्र आ सकते हैं जो संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. स्कूल-कॉलेजों को ऑनलाइन शिक्षा जारी रखनी होगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूल-कॉलेजों में भीड़ से बचने के लिए एकेडमिक कैलेण्डर में संशोधन करने के लिए कहा है. गाइडलाइन के मुताबिक वही स्कूल कॉलेज खुल सकेंगे जो कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित होंगे.

http://सीएम ने किया सीजी-कॉप मोबाइल ऐप लॉन्च, अब बिना थाना जाए ले सकेंगे 14 प्रकार की सेवाओं का लाभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now