धमतरी. देर रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के रावां देशी शराब दुकान से नकाबपोश बदमाशों ने करीब 14 लाख रुपए लूट लिए. बदमाशों ने पहले गार्ड के साथ मारपीट कर बंधक बनाया बाद वारदात को अंजाम दिया. उनके जाने के बाद गार्ड ने खुद को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी. जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार को बैंक बंद के कारण बिक्री की राशि दुकान में ही रखी थी. बताया जा रहा है कि 4 नकाबपोश रात करीब 2-2:30 बजे बाइक से पहुंचे. सुरक्षा में मौजूद गार्ड के साथ मारपीट कर बंधक बनाया और ताला तोड़कर अंदर घुस गए.
http://मनमाने दाम पर शराब की बिक्री, विभाग मौन, विधायक ने ठहराया था सही
बदमाशों ने दुकान में लगे लॉकर को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए. उनके जाने के बाद गार्ड ने जैसे-तैसे बाहर निकलकर अर्जुनी थाना को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एएसपी ने बताया कि 4 लोगों के शामिल होने की आशंका है. सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है पता तलाशी की जा रही है. बता दें कि इसी तरह की घटना आरंग क्षेत्र के गुल्लु में सामने आई थी. आरोपी लूट के बाद फरार हो गए जिसकी पुलिस आज तक तलाश नहीं कर पाई है.
http://सरकार से विश्वास खत्म, अब कोरोना टेस्ट करवाने से मना कर रही जनता : नरेंद्र







