আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मनमाने दाम पर शराब की बिक्री, विभाग मौन, विधायक ने ठहराया था सही

Published on: September 14, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के ग्राम बया में देशी-विदेशी शराब शासकीय दाम से अधिक मनमाने दामों पर बेचने की खबर है. मनमाने दामों की वजह से शराब के शौकीनों की जेब ढीली हो रही हैं. बया क्षेत्र के शराब शौकीनों ने इस प्रतिनिधि के सामने अपना दुखड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि यहां की शराब दुकान के कर्मी खुलेआम ग्राहकों को धमकी भी दे रहे हैं. भट्टी कर्मियों द्वारा स्पष्ट कहा जा रहा है कि- ‘’लेना है तो लो वरना यहां से भाग जाओ’’. इसकी शिकायत कुछ ग्राहकों ने आबकारी अधिकारी से भी की थी बावजूद आबकारी विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

http://सरकार से विश्वास खत्म, अब कोरोना टेस्ट करवाने से मना कर रही जनता : नरेंद्र

प्लेसमेंट ही ठेकेदार

सरकारी शराब दुकानों के संचालन के संबंध में कुछ जानकारों से चर्चा करने पर यह बात सामने आई कि सरकारी दुकान को भी प्लेसमेंट एजेंसी ठेकेदार की तरह न सिर्फ चला रही है बल्कि दाम भी तय कर रही है. जिससे एजेंसी पूर्व में ठेकेदार पद्धति से चल रही शराब दुकानों की याद ताजा कर रही है. वर्तमान में शराब दुकानों पर सभी लेबल की शराब प्रिंट किए गए खुदरा मूल्य से 20 रुपए अधिक में बेची जा रही है. इस संबंध में शराब विक्रय करते एक कर्मी से पूछने पर उसने स्पष्ट कहा कि ऊपर के आदेश का पालन कर रहे हैं.


खुदरा मूल्य से 20 रुपए अधिक दर पर विगत चार-पांच माह से बेची जा रही है. दूसरी ओर मदिरा प्रेमियों ने बताया कि बया सरकारी शराब दुकान में मनमाने दाम पर शराब बेचकर अतिरिक्त रुपए लेने की शिकायत क्षेत्रीय विधायक से भी की गई थी जिस पर विधायक ने इसे सही ठहराते हुए किसी तरह की कार्रवाई करने या निर्देश देने से मना कर दिया था. जिससे मदिरा प्रेमी सैकड़ों ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है. उक्त संबंध में आबकारी विभाग से चर्चा का प्रयास किया गया पर मोबाइल बंद मिलने से चर्चा नहीं हो पाई.

http://मुख्यमंत्री भूपेश ने ‘कोरोना विजय रथ’ को ध्वज दिखाकर किया रवाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now