আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत फिर बिगड़ी, देर रात एम्स में किए गए भर्ती

Published on: September 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार देर रात 11 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद अमित शाह सांस लेने में समस्या का सामना कर रहे हैं. एम्स के एक सूत्र ने कहा कि यह बेहतर होगा कि कुछ वक्त के लिए अमित शाह अस्पताल में रहें, जहां निगरानी में रखकर उनका इलाज हो सके. फिलहाल अमित शाह को एम्स में कार्डियो न्यूरो टॉवर में भर्ती कराया गया है.

http://3120 नए कोरोना मरीज मिले, 759 डिस्चार्ज, अब 33246 एक्टिव केस


बता दें कि इससे पहले अगस्त के महीने में गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज किया. करीब दो हफ्ते में अमित शाह ने कोरोना को मात दी और 14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी. हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही अमित शाह की सेहत फिर बिगड़ गई और उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था. तब उन्हें हल्के बुखार की शिकायत थी. जिसके बाद एम्स में उनका इलाज हुआ. करीब 12 दिन के इलाज के बाद उन्हें एम्स से डिस्चार्ज किया गया था. हालांकि अब एक बार फिर से अमित शाह की सेहत बिगड़ गई है और उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है.

http://उपलब्धि : छत्तीसगढ़ के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट को मिली राष्ट्रीय मान्यता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now