महासमुंद. ग्राम खरोरा के पास एक तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर पांचों दोस्त अल्टो कार से घोड़ारी की ओर जा रहे थे तभी खरोरा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना से कार में सवार एक की घटनास्थल पर और एक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल दो युवकों को रायपुर रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान पुराना रावणभाठा निवासी भोमेश धीवर (20), पिटियाझर निवासी कमल साहू (21) के रूप में की गई है. घायलों में दानेश्वर साहू, वैभव साहू और श्रीचंद हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
http://VIDEO : रोहित ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम के बाहर चलती बस पर गिरी गेंद
ज़िला पंचायत के एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव
महासंमुद. जिला पंचायत कार्यालय, महासमुंद में गुरुवार को एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आने के कारण कार्यालय को सेनिटाइज किया जा रहा है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियातन ये निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत कार्यालय, महासमुंद में आगामी 16 सितम्बर तक (एक सप्ताह) के लिए बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा. डॉ. मित्तल ने कहा कि इस दौरान सरकारी कामकाज के लिए जरूरतमंद व्यक्ति या आवेदनकर्ता अपनी समस्याओं के संबंध में या अन्य प्रकरण के संबंध में कार्यालय परिसर में स्थापित आवक-जावक शाखा की विन्डो (खिड़की) से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान बहुत ज़रूरी होने पर आने वाले बाहरी व्यक्ति कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन अवश्य करें.
http://नोरा को डांस करते देख मम्मी ने फेंककर मारी चप्पल, वीडियो वायरल







