আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाइपरसोनिक स्पीड फ्लाइट का सफल परीक्षण, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published on: September 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को ओड़िशा तट के पास डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से मानव रहित स्क्रैमजेट के हाइपरसोनिक स्पीड फ्लाइट का सफल परीक्षण किया. हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली के विकास को आगे बढ़ाने के लिए आज का परीक्षण एक बड़ा कदम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई दी है और उनकी तारीफ की है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया- आज हाइपरसोनिक टेस्ट डिमॉन्स्ट्रेशन व्हीकल की सफल उड़ान के लिए डीआरडीओ को शुभकामनाएं. हमारे वैज्ञानिकों ने स्क्रैमजेट इंजन विकसित करने में सफलता हासिल कर ली है. इसकी गति ध्वनि की गति से छह गुना ज्यादा होगी. आज बहुत कम देशों के पास ऐसी क्षमता है.

http://रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समूह की महिलाएं ‘ओज’ नाम से बना रहीं लेमन ग्रास टी

खासियत : हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल हाइपरसोनिक स्पीड फ्लाइट के लिए मानव रहित स्क्रैमजेट प्रदर्शन विमान है. जो विमान 6126 से 12251 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़े, उसे हाइपरसोनिक विमान कहते हैं. भारत के एचएसटीडीवी (HSTDV) का परीक्षण 20 सेकंड से भी कम समय का था.12,251 किमी प्रति घंटा यानी 3.40 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति. इतनी गति से जब यह दुश्मन पर हमला करेगा तो उसके बचने का मौका भी नहीं मिलेगा. हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल के सफल परीक्षणों के बाद अगर इसे बनाकर उड़ाने में एक बार इसमें सफलता मिल जाएगी तो भारत ऐसी तकनीक हासिल करने वाले देशों के चुनिंदा क्लब में शामिल हो जाएगा. इस विमान का उपयोग मिसाइल और सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए हो सकता है. इसका इस्तेमाल कम लागत पर उपग्रह लॉन्च करने के लिए भी किया जा सकता है.

http://7 रुपए के खर्च में 100 किमी तक चलेगी ये बाइक, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now