राहुल साहू
धमतरी. रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोना से निजात पाने की दिशा में एक कारगर उपाय है. स्वयं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु योग, प्राणायाम, नियमित दिनचर्या के साथ-साथ अन्य कई आसन, घरेलू और प्रभावी उपाय कम व्यय और घर में ही किए जा सकते हैं. काढ़ा का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रखता है. विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भटगांव और छाती डोम में रोग प्रतिरोधक काढ़ा या रोग प्रतिरोधक लेमन ग्रास ग्रीन टी ‘ओज’ मसाला चाय (इम्यून बूस्टर काढ़ा) का उत्पादन स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं हैं. यह रोग प्रतिरोधक काढ़ा, लेमन ग्रास, अदरक, इलायची, तुलसी, पुदीना, सौंठ जैसे आयुर्वेदिक मसालों को मिलाकर बनाया जाता है.
http://7 रुपए के खर्च में 100 किमी तक चलेगी ये बाइक, जानिए कीमत
जिसमें लेमन ग्रास एवं अन्य मसालों का उत्पादन पूर्णतः जैविक रूप से ग्राम पंचायत भटगांव में स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं हैं. पश्चात इन मसालों की प्रोसेसिंग कर छाती डोम में रोग प्रतिरोधक काढ़ा या इम्यून बूस्टर काढ़ा स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित की जाती है. उत्पादन की प्रक्रिया में स्वच्छता एवं हाइजिन का विशेष ध्यान रखा जाता है. यह इम्यून बूस्टर काढ़ा ना केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उपयोगी है बल्कि पाचन प्रक्रिया को ठीक कर यह शरीर को नवीन ऊर्जा और फ्रेशनेस प्रदान करती है तथा वजन कम करने के लिए भी प्रभावी होता है. मुख्यमंत्री ने भी सभी जिलों के साथ लिए गए वीडियो कांफ्रेंस में कोरोना जैसे संक्रमण से निजात पाने हेतु इम्यून बूस्टर काढ़ा का जिक्र करते हुए, इसका नियमित रूप से सेवन को कोरोना से बचने हेतु एक प्रभावी उपाय के रूप में चिन्हित किया है.
http://सीईओ के कमीशन मांगने से आक्रोशित सरपंचों ने घेरा जनपद, लगाए मुर्दाबाद के नारे
प्राचीन काल से ही सर्दी, जुकाम, कफ से निजात पाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए कई प्रकार के काढ़ा का सेवन किया जाता रहा है. ऐसी विकट परिस्थिति में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इम्यून बूस्टर काढ़ा का उत्पादन ना केवल आय अर्जन की दिशा बल्कि ऐसी विकट परिस्थिति से सामना करने की दिशा में एक अभूतपूर्व प्रयास है. यह इम्यून बूस्टर काढ़ा 100 ग्राम एवं 50 ग्राम के पैकेट में शहर के प्रमुख दुकानों, वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी केंद्र, बिहान मार्ट जिला एवं जनपद धमतरी, सिटी मार्ट एवं जनपद पंचायत धमतरी कार्यालय में उपलब्ध है. लेमन ग्रास इम्यून बूस्टर काढ़ा के संबंध में जानकारी के लिए निम्न सूत्र से संपर्क किया जा सकता है- प्रेम सिन्हा, बीपीएम जनपद पंचायत धमतरी (9131122773), नरेश यादव, वायपी जनपद पंचायत धमतरी (9340909913).
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत https://t.co/yjN6rcOevO
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 7, 2020







