बलौदाबाजार. जनपद सीईओ द्वारा मनरेगा सहित अन्य निर्माण कार्यों में 4 प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने से आक्रोशित सरपंचों ने सीईओ का घेराव कर नारेबाजी की. जनपद पंचायत कसडोल के नव पदस्थ सीईओ बसंत कुमार चौबे कार्यभार लेते ही क्षेत्र के सरपंचों से मनरेगा सहित अन्य सभी तरह के निर्माण कार्यों में सरपंचों से कमीशन की मांग करने लगे. जानकारी के अनुसार सीईओ ने छरछेद के सरपंच भरतदास मानिकपुरी से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नरुवा, गरुवा, घुरुवा, बारी योजना के तहत बन रहे गोठान की फाइल में हस्ताक्षर करने के बदले तीन प्रतिशत कमीशन की मांग की जिस पर सरपंच ने कमीशन देने में असमर्थता जताई तब सीईओ ने फाइल में हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया.
http://7 रुपए के खर्च में 100 किमी तक चलेगी ये बाइक, जानिए कीमत
इसी तरह बलौदा (ह) के सरपंच अजय पटेल से चार प्रतिशत कमीशन की मांग की. हटौद के सरपंच सत्यनारायण पटेल से भी गौठान एवं धान खरीदी केन्द्र में बनाए गए चबूतरा की फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में चार प्रतिशत कमीशन की मांग की. सरपंचों से मनरेगा के निर्माण कार्यों में खुलेआम तीन-चार प्रतिशत कमीशन मांगने से सरपंचों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सरपंच संघ की अध्यक्ष उषा गोरेलाल साहू, कोषाध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी के साथ सभी सरपंच जिला पंचायत सभापति गोरेलाल साहू के नेतृत्व में जनपद पंचायत का घेराव कर जनपद सीईओ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. सरपंचों के नारेबाजी किए जाने से घबराकर सीईओ ने सरपंचों के पास आकर नारेबाजी न करने और भविष्य में किसी तरह की कमीशन न मांगने की बात कही.
http://रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
घेराव करने वाले सरपंचों में श्रीमती उषा गोरेलाल साहू (खैरा), भरत दास मानिकपुरी (छरछेद), अजय पटेल (बलौदा), सुरेन्द्र निषाद (टेमरी), अटल संतराम कश्यप (भदरा), सत्यनारायण पटेल (हटौद), निरूपा साय (बम्हनी), विनय साहू (सोनाखान), गोरेलाल साहू (हसुवा), रमशीला वर्मा (सर्वानी), धर्मेन्द्र पैकरा (बोरसी), कमल कंवर (आमाखोहा) आदि शामिल थे. इस संबंध में सीईओ ने कमीशन की बात से इंकार करते हुए कहा कि कार्य का निरीक्षण करने के बाद फाइल में हस्ताक्षर करने की बात कही.
IPL 2020 : RR को झटका, शुरुआती मैचों में नहीं खेलेगा ये बड़ा खिलाड़ी https://t.co/aW8rJAylek
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 7, 2020







