नई दिल्ली. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और आरएमएल के डॉक्टर तुण कुमार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है. रिया ने प्रियंका, दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है. एक्ट्रेस का आरोप है कि प्रियंका ने 8 जून को सुशांत को डॉ. तरुण का लिखा हुआ पर्चा भेजा था, जिसमें बिना कानूनी सलाह लिए प्रतिबंधित दवाएं लिखी थीं.
http://गजब के बोल्ड लुक में नजर आईं हिना खान, देखिए तस्वीरें
रिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुशांत की बहन प्रियंका ने सुशांत के पास डॉ तरुण कुमार का लिखा एक दवाई का पर्चा भेजा था और उसमें जो दवाएं बताई गई थीं प्रतीत होता है कि उन दवाओं को नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 के तहत सुशांत ने कानून के अनुसार बिना किसी परामर्श के दी गई थीं. रिया चक्रवर्ती की शिकायत में आगे कहा गया है कि डॉक्टर (डॉ. तरुण कुमार) द्वारा निर्धारित दवाओं को टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूप से निर्धारित किए जाने से प्रतिबंधित किया गया था.
http://VIDEO : आसिम-हिमांशी का नया गाना ‘अफसोस करोगे’ रिलीज










