আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ICC ने बदला सुपर ओवर का नियम, वर्ल्ड कप 2019 में हुई थी जमकर आलोचना

Published on: October 15, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. ICC वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल विवादित रहा था. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया वो फाइनल मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर तक गया और सुपर ओवर भी टाई होने के बाद बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया था. इसको लेकर काफी विवाद उठा था और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को दुनिया भर से समर्थन भी मिला. हालांकि अब आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए सेमीफाइनल और फाइनल मैच के नतीजों को तय करने के लिए बाउंड्री काउंट के नियम को समाप्त कर दिया है. आईसीसी ने इस नियम को खत्म करने के बाद तय किया है कि ऐसे मुकाबले में तब तक सुपर ओवर खेला जाएगा, जब तक रनों के आधार पर पूरा फैसला नहीं आ जाता.

http://अब शराबियों की गणना करेगी सरकार, शराब दुकानों से जुटाए जाएंगे आंकड़े

आईसीसी की बोर्ड की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया, ‘आईसीसी क्रिकेट समिति, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईसी) की समिति की सिफारिश के बाद यह सहमति बनीं की सुपर ओवर का उपयोग आईसीसी के मैचों में जारी रहेगा और इसे तब तक किया जाएगा जब तक टूर्नामेंट का परिणाम स्पष्ट तरीके से नहीं निकल जाए. इस मामले में क्रिकेट समिति और सीईसी दोनों सहमत थे कि खेल को रोमांचक और आकर्षक बनाने के लिए एकदिवसीय और टी20 विश्व कप के सभी मैचों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा.’  बयान के मुताबिक, ‘ग्रुप स्तर पर अगर सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहता है तो उसे टाई माना जाएगा लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में सुपर ओवर तब तक कराया जाएगा जब तक एक टीम ज्यादा रन नहीं बना लेती.’बयान के मुताबिक, ‘ग्रुप स्तर पर अगर सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहता है तो उसे टाई माना जाएगा लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में सुपर ओवर तब तक कराया जाएगा जब तक एक टीम ज्यादा रन नहीं बना लेती.’

http://बच्ची का शव दफनाने गए शख्स को जमीन में दफन मिली जीवित बच्ची

क्या था सुपर ओवर का नियम?

आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर किसी नॉकआउट मैच में स्कोर टाई होने के बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमें बराबर स्कोर करती हैं तो फैसला बाउंड्री काउंट नियम से होता था. इसके तहत जिस भी टीम ने पूरे मैच में (सुपर ओवर मिलाकर) सबसे ज्यादा बाउंड्री स्कोर की होंगी, वो विजेता घोषित होती थी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now