আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Tata Harrier का नया वेरिएंट लॉन्च, सनरूफ के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Published on: September 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Tata Motors ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Harrier का नया XT+ वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. यह कार का मिड वेरिएट है. कंपनी ने इस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ का खास फीचर भी उपलब्ध कराया है. इस नए वेरियंट की कीमत 16.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. यह कीमत उन ग्राहकों के लिए वैलिड होगी, जो 30 सितंबर 2020 तक कार की बुकिंग करके उसकी डिलीवरी 31 दिसंबर, 2020 से पहले ले लेते हैं. एक अक्टूबर, 2020 से इस कीमत में इजाफा कर दिया जाएगा. कंपनी ने इस नए वेरिएंट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. इस एसयूवी में 2.0 लीटर Kryotec डीजल इंजन दिया गया है.

http://सरकारी भर्ती पर कोई प्रतिबंध नहीं, पहले की तरह ही होंगी भर्तियां : वित्त मंत्रालय


यह इंजन 170bhp पावर और 350Nm का टार्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है. इस वेरिएंट में प्रॉजेक्टर हेडलैंप, ड्यूल फंक्शन LED DRL और फॉग लैंप्स दिए गए हैं. इसमें R17 Alloy Wheels के साथ ही 7 इंच का Floating Island टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपॉर्ट करता है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. सुरक्षा के तौर पर इस वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स के साथ 12 ऐड-ऑन फंक्शन्स के साथ अडवांस इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है.

http://गजब के बोल्ड लुक में नजर आईं हिना खान, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now