नई दिल्ली. Oppo F17 Pro और Oppo F17 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. Oppo F17 Pro के सिंगल 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपए रखी गई है. इसे मैजिक ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटालिक वाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री देश में 7 सितंबर से शुरू होगी. फिलहाल Oppo F17 की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, ये 4GB + 64GB, 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स में ऑफर होगा और ग्राहक इसे नेवी ब्लू, क्लासिल सिल्वर और डायनैमिक ऑरेंज शेड्स में खरीद पाएंगे. इसकी सेल के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है.
http://लसिथ मलिंगा IPL से हटे, MI ने इस तेज गेंदबाज को किया शामिल
Oppo F17 Pro
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Oppo F17 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ये एक 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है. इसमें 8GB रैम के साथ MediaTek Helio P95 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. साथ ही इसमें 8MP वाइड-एंगल कैमरा, 2MP मोनोक्रोम कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा मौजूद है. सेल्फी के लिए यहां फ्रंट में 16MP और 2MP के दो कैमरे दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए यहां इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और यहां 30W VOOC फ्लैश चार्ज चार्ज 4.0 का सपोर्ट मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक की है.
http://दोनों हाथों से एक साथ लिख लेते थे सुशांत, बहन ने शेयर किया वीडियो
Oppo F17
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Oppo F17 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.44-इंच फुल HD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें कंपनी ने 8GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर उपलब्ध कराया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 16MP + 8MP + 2MP + 2MP के कैमरे दिए गए हैं. फ्रंट में सेल्फी के लिए यहां 16MP का कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और यहां 30W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है.










