আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना का कहर : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 2269 नए मरीज, 12 की मौत

Published on: September 2, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में बुधवार को रिकॉर्ड 2269 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. देर रात मिले 353 नए मरीजों में रायपुर से 301, रायगढ़ से 18, दुर्ग से 9, अन्य राज्य से 6, राजनांदगांव से 5, धमतरी से 3, गौरेला–पेण्ड्रा-मरवाही व सरगुजा से 2-2, बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर व दंतेवाड़ा से 1-1 हैं. इससे पहले मिले 1916 मरीजों में रायपुर से 674, दुर्ग से 209, बिलासपुर से 194, रायगढ़ से 138, राजनांदगांव से 96, महासमुंद से 80, बालोद से 66, धमतरी से 56, जांजगीर-चांपा से 51, बलौदाबाजार से 40, कोरबा से 38, बीजापुर से 35, बस्तर से 29, सरगुजा से 27, मुंगेली व जशपुर से 21-21, सुकमा से 17, गरियाबंद, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 16-16, कोरिया से 15, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 10, बलरामपुर व कांकेर से 7-7, सूरजपुर से 5, अन्य राज्य से 4 हैं.

जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 653 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 12 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 35683 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 17164 है. वहीं अब तक 18220 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 299 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://शासकीय स्कूलों में निःशुल्क दाखिला देने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश


नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी का निधन

राजनांदगांव. भाजपा नेत्री शोभा सोनी का बुधवार को निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमित थीं, रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था. शोभा राजनांदगांव की पूर्व महापौर, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद थीं. 13 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी.

http://विद्युत विभाग की लापरवाही से भालू की करंट से मौत, डीई समेत 7 के खिलाफ कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now