बीजापुर. मंगलवार सुबह नगरपालिका कार्यालय से लगे शांतिनगर वार्ड के पास एक महिला का शव पानी में डूबा मिला. आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद महिला का शव नगर पालिका कार्यालय के पीछे फेंक दिया गया. शव की शिनाख्त मौके पर मिले आधार कार्ड से हुई है. शव शांतिनगर निवासी सहायक आरक्षक सोनू ककेम की पत्नी अनिता ककेम की है. महिला दो दिन से लापता थी. बताया जा रहा है कि पत्नी अनिता की तलाश के लिए सोनू ने अपने ससुरालवालों से भी बात की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था.
http://GDP में आई 23.9% की गिरावट, राहुल बोले- चेतावनी को नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण
इस बीच मंगलवार सुबह रिहायशी इलाके में अनिता का शव पड़ा मिला. नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर ने पुलिस को महिला का शव मिलने की जानकारी दी. पुलिस को घटनास्थल पर खून और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. वहां भरे पानी में शव आधा डूबा हुआ था. यह भी आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया.
http://‘रसोड़े में कौन था’ पर दिशा पटानी ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल
http://निजी अस्पताल कोरोना संक्रमितों को लूट रहे और प्रदेश सरकार ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही : भाजपा







