नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच अप्रैल से जून की इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट आई है. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल से जून तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी कर दिए हैं. जुलाई महीने में आठ इंडस्ट्री के उत्पादन में 9.6 फीसदी की गिरावट आई है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में स्थिर कीमतों पर यानी रियल जीडीपी 26.90 लाख करोड़ रुपए की रही है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 35.35 लाख करोड़ रुपए की थी. इस तरह इसमें 23.9 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले साल इस दौरान जीडीपी में 5.2 फीसदी की बढ़त हुई थी.
http://‘रसोड़े में कौन था’ पर दिशा पटानी ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल
जीडीपी की इस गिरावट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का हर चेतावनी को नजरअंदाज करते रहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, GDP 24% गिरा. स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट. सरकार का हर चेतावनी को नजरअंदाज करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राहुल गांधी ने इस ट्वीट में अपना एक वीडियो भी जोड़ा है जिसमें वे सरकार को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सलाह देते नजर आ रहे हैं.
http://निजी अस्पताल कोरोना संक्रमितों को लूट रहे और प्रदेश सरकार ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही : भाजपा
GDP reduces by 24%. The worst in Independent India's history.
Unfortunately, the Govt ignored the warnings.
GDP 24% गिरा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट।
सरकार का हर चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। pic.twitter.com/IOoyGVPLS2
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2020









