नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो पीपीई किट पहनकर अस्पताल की टॉयलेट सीट साफ कर रहे हैं. ये वीडियो केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी के एक कोविड अस्पताल का है. यहां भर्ती एक मरीज ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल में गंदगी की शिकायत की. तो इसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री एम कृष्णा राव खुद अस्पताल पहुंच गए. पीपीई किट पहनकर जब वे कोविड वॉर्ड में गए. वहां उन्होंने देखा कि मरीज की शिकायत सही थी और टॉयलेट गंदा था.
http://तेजस्वी प्रकाश के बोल्ड फोटोशूट ने मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें
फिर उन्होंने स्टाफ से टॉयलेट ब्रश मंगवाया और खुद ही सफाई में जुट गए. हालांकि 75 मरीजों के वार्ड में टॉयलेट की सफाई दिन में 3 बार की जाती है. बावजूद वहां गंदगी देखने को मिलती है. इसलिए उन्होंने मरीजों को सलाह दी है कि वे टॉयलेट के उपयोग के बाद स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. एम कृष्णा राव की ओर से किए गए इस कार्य की तारीफ पूरे सोशल मीडिया में हो रही है. ये वीडियो इंदिरा गांधी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निरीक्षण के दौरान लिया गया है.
http://पिकअप में झाडू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, 3 गिरफ्तार
Health Minister Malladi Krishna Rao cleaned a toilet inside a #Covid19 ward at a government hospital in #Puducherry after patients complained that the sanitary personnel are not maintaining it properly. @IndianExpress pic.twitter.com/sekuFWf81c
— Janardhan Koushik (@koushiktweets) August 30, 2020









