আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मन की बात में पीएम मोदी बोले- लोकल खिलौनों के लिए वोकल बनें

Published on: August 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. उन्होने कोरोना संकट के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क और दो गज की दूरी जरूरी है. प्रधानमंत्री ने खिलौनों और मोबाइल गेम्स के मामले में आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का समय है. साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी वर्चुअल गेम्स हैं उनकी थीम्स बाहरी हैं. इसलिए मैं देश के युवा टैलंट से कहता हूं कि आप भारत के भी गेम्स बनाइए. पीएम मोदी ने कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाएंगे. समय के साथ शिक्षकों के सामने भी चुनौती है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 78761 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 35 लाख के पार

शिक्षकों ने चुनौती को स्वीकार किया है. शिक्षक और छात्र मिलकर नया कर रहे हैं. नई शिक्षा नीति के जरिये इसमें अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होने कहा कि कोरोना के दौर में घर में रहते हुए उत्सव मनाए जा रहे हैं. लोग अपना और लोगों का ध्यान रखते हुए अपना काम कर रहे हैं. जिस तरह का संयम देखा जा रहा है, वह अभूतपूर्व है. गणेशोत्सव ऑनलाइन मनाया जा रहा है. इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कई पर्व पर्यावरण के लिए मनाए जाते हैं. बिहार के थारू समुदाय ने प्रकृति को जीवन का हिस्सा बना लिया है. वे 60 दिन के त्योहार बरना को मनाते हैं. कोई कहीं भी आता-जाता नहीं है. इस दौरान कृषि से जुड़ा ओणम भी मनाया जा रहा है. हमारे पर्व किसानों के रंग से ही हरे-भरे बनते हैं. ऋग्वेद में कहा गया है- अन्नदाता को नमन है. उन्होने कहा कि कोरोना काल में देश कई मोर्चों पर एकसाथ लड़ रहा है. यह भी ख्याल आता है कि घर में रहने वाले बच्चों का समय कैसे बीतता होगा. मैंने कहीं पढ़ा कि खिलौने के संबंध में रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि खिलौना वही अच्छा होता है जो अधूरा हो. बच्चे उसे खेल-खेल में तैयार करें. ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ रुपए की है, लेकिन भारत की इसमें हिस्सेदारी काफी कम है.

http://जिला सचिव संघ के पुन: संरक्षक बनाए गए पुनीत सिन्हा


पीएम मोदी ने कहा कि खिलौना वो हो जिसे बचपन खेले भी, खिलखिलाए भी. अब कंप्यूटर गेम्स का दौर है. इनमें ज्यादातर की थीम भारतीय होती है. आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है. असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है. ऐसा ही आत्मनिर्भर भारत आंदोलन के साथ भी है. उन्होने कहा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता दिखा पाएं, इसमें पोषण की बड़ी भूमिका है. सितंबर को पोषण महीने के तौर पर मनाया जाएगा. पेट में पल रहे बच्चे के लिए जरूरी है कि मां को भी जरूरी पोषक तत्व मिलें. कितना खाना है, इसकी बजाय यह आवश्यक है कि सही मात्रा में विटामिन-प्रोटीन मिल रहे हैं या नहीं. राशन कार्ड की तरह न्यूट्रीशन कार्ड भी बनाए जाएं. इसके प्रयास किए जा रहे हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now