আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 78761 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 35 लाख के पार

Published on: August 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 78761 नए मामले सामने आए हैं और 948 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 35,42,734 हो गई है. जिनमें से 7,65,302 सक्रिय मामले हैं. वहीं 27,13,934 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 63,498 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 76.61 फीसदी हो गया है जबकि इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 1.79 प्रतिशत हो गई है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 29 अगस्त तक कुल 4,14,61,636 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में 10,55,027 नमूनों की जांच की गई.

http://जिला सचिव संघ के पुन: संरक्षक बनाए गए पुनीत सिन्हा


यह अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिन 948 लोगों की मौत हुई है उनमें सबसे ज्यादा 328 मरीज महाराष्ट्र और 115 कर्नाटक के थे. इसके अलावा तमिलनाडु के 87, आंध्र प्रदेश के 82, उत्तर प्रदेश के 62, पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 41, मध्यप्रदेश के 22, झारखंड के 16, दिल्ली के 15, ओडिशा के 14, गुजरात और राजस्थान के 13-13, पुडुचेरी के 12 और छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड के 11-11 मरीजों की मौत हुई है. तेलंगाना में 10, हरियाणा में नौ, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में लद्दाख और त्रिपुरा में चार-चार, असम, गोवा और बिहार में तीन-तीन, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो और हिमाचल प्रदेश तथा मणिपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया.

http://दंतेश्वरी माई के नाम से होगा जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now