আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहुल बोले- भारत में पेमेंट सेवा शुरू करना चाहता है WhatsApp, BJP के साथ सांठगांठ

Published on: August 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका WhatsApp पर नियंत्रण है. राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा- अमेरिका के टाइम मैग्जीन ने WhatsApp-BJP की सांठगांठ को उजागर किया है. व्हाट्सएप का इस्तेमाल भारत की 40 करोड़ जनता करती है और वह पेमेंट सेवा भी शुरू करना चाहता है. इसके लिए मोदी सरकार की मंजूरी जरूरी है. इस तरह से व्हाट्सएप पर बीजेपी का नियंत्रण है. टाइम की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक भाजपा नेताओं के मामलों में भेदभाव करती है. वॉट्सऐप भी फेसबुक की कंपनी है.

http://‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में निधन


बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने फेसबुक और व्हाट्सएप को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी और आरएसएस ये दोनों संगठन भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप को कंट्रोल करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस फेसबुक और व्हाट्एप के माध्यम से फर्जी खबरें और नफऱत फैलाने का काम करते हैं. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर पलटवार भी किया था. उन्होंने कहा कि था कि हारे हुए लोग ये कहते हैं कि पूरी दुनिया पर बीजेपी और आरएसएस का नियंत्रण है.

http://Honda Hornet 2.0 भारत में लॉन्च, 11 सेकंड में पकड़ेगी 100 की स्पीड

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now