रायपुर. मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे के लिए भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और राजनांदगांव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आगामी 48 घंटे में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
http://50 हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार
विद्युत उपभोक्ताओं को मिल रहा ‘मोर बिजली ऐप‘ का लाभ
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बनाया गया ‘‘मोर बिजली ऐप‘‘ बहुत उपयोगी साबित हो रहा है. इस ऐप को कोई भी उपभोक्ता गुगल प्ले स्टोर में जाकर निःशुल्क डाउनलोड कर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिजली संबंधी कार्यो का निपटारा बड़ी आसानी से कर सकता है. मोर बिजली ऐप में निम्नदाब विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली का बिल प्राप्त करने तथा उनके भुगतान की भी सुविधा प्रदान की गई है. ऐप में बिजली सप्लाई संबंधित षिकायत दर्ज कराने के साथ ही मीटर रीडिंग भेजने के अलावा विगत छः माह के बिजली बिल भुगतान का विवरण भी उपलब्ध है. उपभोक्ता अपने विद्युत खपत की पैटर्न एवं टैरिफ (बिजली की दर) के संबंध में जानकारी ले सकता है. छ.ग. शासन द्वारा घरेलु उपभोक्ताओं को दी जा रही छूट (बिजली बिल हाफ योजना) का विवरण भी ऐप में मौजूद है.
http://महासमुंद एसपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटाइन







