আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

50 हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार

Published on: August 27, 2020
---Advertisement---

जशपुर. एसीबी ने एक तहसीलदार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को टीम ने जशपुर के तहसील कार्यालय में दबिश देकर प्रभारी तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी को पकड़ा है. एक शख्स ने जमीन खरीदने के बाद नामांतरण और ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन किया था. मिरी इसके काम को पिछले कुछ महीनों से लटकाकर रखा था. आवेदक से कमलेश ने काम करने के बदले 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी. इस मामले की शिकायत सरगुजा एसीबी से की गई, क्योंकि आवेदक वहीं का रहने वाला है. जांच टीम ने शिकायत को सही पाया और 50 हजार रुपए देने के लिए आवेदक को कहा. गुरुवार को रिश्वत की पहली किश्त वसूली करते कमलेश को टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया.

http://महासमुंद एसपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटाइन

मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित

राजनांदगांव. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार रविवार 30 अगस्त 2020 मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित किया है. श्री वर्मा ने जिले के सभी देशी मदिरा दुकानें (सीएस2घ), सभी विदेशी मदिरा दुकानें (एफएल1घ), एफएल3 होटल बार, एफएफएल 4(क) व्यवसायिक क्लब एवं जिले के भण्डारण भाण्डागार पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

http://साक्षात्कार, चयन और पदोन्नति समिति में महिला सदस्य अनिवार्य, आदेश जारी


जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now