আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑटोवाले के साथ भागी गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसे लिया बदला

Published on: August 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पुणे से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जिस पर आरोप है कि उसने शहर के 70 ऑटो ड्राइवरों के फोन चुराए हैं. पुलिस का कहना है कि उसने ये चोरी बदला लेने की भावना से की है. उसकी गर्लफ्रेंड ने भागकर एक ऑटो ड्राइवर से शादी कर ली थी. इसके बाद आरोपी ऑटोवालों के फोन चुराने लग गया. अंग्रेजी अखबार पुणे मिरर के मुताबिक आरोपी अहमदाबाद में एक रेस्तरां चलाता था. उसका नाम आसिफ उर्फ भूराभाई आरिफ शेख है. वह कैंप के न्यू मोदीखाना का रहने वाला है. आरोपी आसिफ केवल ऑटो ड्राइवरों को निशाना बनाता था और उनके ही मोबाइल चुराता था.

http://बिना मास्क पहने लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और राशन



पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया और मंगलवार को उसकी पेशी हुई. कोर्ट ने उसे 27 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया है. आरिफ ने पुलिस को बताया कि 2019 में अहमदाबाद से वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपना रेस्तरां बेचकर पुणे आ गया था. लेकिन दो दिन बाद उसकी गर्लफ्रेंड उसके सारे पैसे लेकर एक ऑटो ड्राइवर के साथ भाग गई. इसके बाद उसने ऑटो ड्राइवरों से बदला लेने की भावना से चोरी करना शुरू कर दिया. उसने अब 70 ऑटो ड्राइवरों के मोबाइल फोन चुराए हैं. आरिफ का कहना है कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था लेकिन मेरे घरवाले इस फैसले के खिलाफ थे. वह नहीं चाहते थे कि मैं उससे शादी करूं. जिसके बाद मैं जिंदगी की नई शुरूआत करने के इरादे से पुणे आ गया लेकिन पुणे आते ही दो दिन बाद मेरी गर्लफ्रेंड एक ऑटो ड्राइवर के साथ अहमदाबाद भाग गई.

http://होम आइसोलेशन की अनुमति के लिए संख्या-सीमा की बंदिश खत्म

आरिफ ने आगे बताया कि उसने किसी तरह से गर्लफ्रेंड का पता करके उससे बात की लेकिन जब वह नहीं मानी तो वह वापस पुणे आ गया. आरिफ पुणे आकर अपने रिश्तेदार के घर रहने लगा. आरिफ के मन में ऑटो ड्राइवरों के लिए नफरत बरकार रही और इस दौरान उसने ड्राइवरों के फोन चुराना शुरू कर दिया. लश्कर पुलिस स्टेशन से जुड़े सीनियर इंस्पेक्टर चंद्रकांत भोसले ने बताया कि चार ऑटोरिक्शा चालकों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से हमारी जांच शाखा ने इन मामलों पर कड़ी निगरानी रखी. पुलिस को मुखबिरों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी और हमने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने आगे बताया कि अब तक, हमने 12 से अधिक स्मार्टफोन जब्त किए हैं और कस्टोडियल पूछताछ के बाद इस तरह की और वस्तुओं की बरामदगी की उम्मीद है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now