महासमुंद. जिले में मंगलवार को अब तक 14 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें से चार महिला तथा 10 पुरूष हैं. इनमें महासमुंद के अयोध्या नगर से 3, कुम्हारपारा, नयापारा और रेल्वे कालोनी से एक-एक, खट्टी से 2, तेन्दूवाही, पटेवा, कौंदकेरा, बेलटुकरी से एक-एक हैं. बागबाहरा के वार्ड 3 से एक और पिथोरा विकासखंड के बामड़ाडीह से एक हैं.
http://169 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
परित्यक्त नवजात शिशु स्वस्थ्य, वैधानिक पालक-अभिभावक 30 दिवस के भीतर कर सकते हैं दावा-आपत्ति
महासमुंद. तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भीखापाली में सोमवार को एक नवजात शिशु तालाब किनारे झाड़ियों में मिला था. जानकारी अनुसार पास से गुजर रहे एक राहगीर को नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी. उन्होने नवजात को झाड़ियों से बाहर निकालकर 112 की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय महासमुंद लाया. कलेक्टर ने जानकारी मिलते ही उन्होंने चिकित्सकों एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी को नवजात शिशु के बेहतर उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. नवजात शिशु का उपचार गहन चिकित्सा वार्ड में चल रहा है.
सिविल सर्जन डॉ. आरके परदल ने बताया कि सोमवार को नवजात शिशु की हालत नाजुक थी लेकिन अब उपचार के बाद स्वस्थ है. बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बालिका काल्पनिक नाम (रिद्धिमा) के वैधानिक पालक/ अभिभावक होने का दावा आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो वे जारी दिनांक से 30 दिवस के भीतर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना तहसील परिसर जिला महासमुंद अथवा विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण खैराभाठा महासमुंद (छत्तीसगढ़) में दर्ज करा सकते हैं. उक्त समयावधि के बाद प्राप्त दावा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा. नवजात शिशु की उम्र 2 दिन और रंग गोरा है.
http://पठान ने कहा- कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड
Nokia 5.3 भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://t.co/ciw5qR0rpR
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 25, 2020







