महासमुंद. जिले में सोमवार को अब तक 17 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सबसे अधिक 9 कोरोना मरीज अकेले महासमुंद शहर से हैं. इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस जिले में अब 336 हो गए हैं. खबर लिखे जाने तक टोटल एक्टिव केस 108 है. रविवार रात्रि तक 223 मरीजों को डिस्जार्च किया जा चुका है. जिले के आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति महासमुंद तहसील से 11 हैं. सरायपाली तहसील से 3, बसना नगर पंचायत से दो और एक बागबाहरा तहसील से हैं. कोराना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है.
http://शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अकेले महासमुंद शहर से ही 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इनमें वार्ड 13 से 2, वार्ड 3 और 8 से एक-एक, त्रिमूर्ति कॉलोनी से 2, जिला हॉस्पिटल महासमुंद से 3 हैं. महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम खट्टी और अरण्ड से 1-1 हैं. इसी प्रकार सरायपाली तहसील से तीन जिसमें नगरीय क्षेत्र के वार्ड 1, ग्राम नवागढ़ तथा ग्राम केना से 1-1 मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं. बसना नगर पंचायत से 2 हैं इनमें भंवरपुर और बोहारपार से 1-1 हैं. एक कोविड-19 मरीज मिलने की पुष्टि बागबाहरा नगरीय क्षेत्र से हुई है.
http://VIDEO : रिलीज होते ही छाया पायल देव का नया श्री गणेश महामंत्र







