रायपुर. एक शिक्षक को सहकर्मी महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया बाद वह ब्लैकमेल करने लगा. फिर परेशान होकर महिला ने मंदिर हसौद थाने में शिकायत कर दी. जानकारी के मुताबिक 35 साल की महिला शिक्षिका 2018 में मंदिर हसौद स्थित एक स्कूल में पढ़ाती थी. इस दौरान उसी स्कूल में पढ़ाने वाले एक अन्य शिक्षक संतोषी नगर निवासी प्रणय बारीक से परिचय हो गया.
http://VIDEO : रिलीज होते ही छाया पायल देव का नया श्री गणेश महामंत्र
शिक्षिका का आरोप है कि एक दिन प्रणय उसके घर पहुंचा. उस दिन वे घर में अकेली थीं. इसका फायदा उठाकर प्रणय ने उनसे दुष्कर्म किया. शिक्षिका का आरोप है कि इसके बाद प्रणय ने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी. इसके डर के चलते वह चुप हो गईं और किसी को नहीं बताया. करीब सालभर से आरोपी ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा. इससे परेशान होकर शिक्षिका ने थाने में शिकायत कर दी. बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.
http://Moto G9 भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स







