আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन 73 दिन में आने का दावा किया खारिज

Published on: August 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में मीडिया में किए जा रहे दावे को खारिज किया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में सीरम इंस्टीट्यूट के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि 73 दिन में कोविशील्ड उपलब्ध हो जाएगी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने रविवार को कहा कि इंस्टीट्यूट स्पष्ट करता है कि मीडिया में कोविशील्ड की उपलब्धता पर वर्तमान दावे पूरी तरह से गलत और अनुमान पर आधारित हैं. सरकार ने अभी हमें केवल भविष्य में इस्तेमाल के लिए वैक्सीन के उत्पादन और भंडारण की अनुमति दी है.

http://पत्नी ने मांगा तलाक, कहा- कभी लड़ता नहीं पति, ज्यादा प्यार से घुटन महसूस करने लगी हूं

कंपनी ने साफ कहा कि COVISHIELD को तभी कॉमर्शियलाइज्ड किया जाएगा जब ट्रायल्स में इसे सफलता मिले और फिर रेगुलेटरी अप्रूवल्स मिल जाएं. ऑक्सफर्ड-अस्‍त्राजेनेका की वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल चल रहा है. कंपनी ने कहा कि एक बार वैक्सीन प्रतिरोधी और प्रभावी साबित हो जाए तो वह उसकी उपलब्धता की पुष्टि करेगी. कंपनी का टीका निम्न और मध्यम आय श्रेणी में आने वाले देशों (LMICs) में महज 3 डॉलर (करीब 225 रुपये) में उपलब्ध करवाया जाएगा.

http://Hero ने पेश किए HF Deluxe के 3 नए वेरिएंट, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now