नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उम्मीद जताई है कि कोरोना वायरस संकट अगले दो साल में खत्म हो जाएगा. डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधानोम घेब्रेयेसुस का कहना है कि दुनिया में दो साल के अंदर कोरोना वायरस महामारी का अंत हो जाएगा. इसका अंत वर्ष 1918 में हुए फ्लू महामारी को रोक पाने में लगे समय से कम समय में हो जाएगा. टेड्रोस ने शुक्रवार को कहा कि करीब 102 साल पहले स्पेनिश फ्लू दो वर्षों में समाप्त हुआ था. उन्होंने कहा कि यदि दुनिया एकजुट रही और वैक्सीन की खोज हुई तो यह महामारी दो साल से कम समय में खत्म हो जाएगी. टेड्रोस ने कहा कि एक शताब्दी में एक बार ऐसा स्वास्थ्य का संकट आता है.
http://छत्तीसगढ़ में 819 नए कोरोना मरीज मिले, 283 डिस्चार्ज, 8 की मौत
गौरतलब है कि स्पेनिश फ़्लू के चलते फरवरी, 1918 से अप्रैल, 1920 यानी दो साल से ज़्यादा वक्त में दुनिया भर में करीब दो करोड़ लोगों की मौत हुई थी. डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के चलते कोरोना वायरस का प्रसार वर्ष 1918 के तुलना में बहुत तेजी से हुआ है. हालांकि आज हमारे पास उस समय की तुलना में वायरस को रोकने के लिए तकनीक हैं. वायरस को रोक पाने की तकनीक एक शताब्दी पहले आज जैसी नहीं थी. टेड्रोस ने कहा कि आज की दुनिया में एक दूसरे के संपर्क में आने की संभावना उस समय की दुनिया के मुकाबले काफी ज्यादा है. उन्होंने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के चलते कोरोना वायरस दुनिया में बिजली की गति से फैलती जा रही है. इसके साथ ही इसे रोकने का अब हमारे पास तकनीक और ज्ञान भी है.
http://श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग से 9 की मौत, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख









