नई दिल्ली. तेलंगाना के श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में लगी आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. हालांकि शुरुआत में सिर्फ 6 लोगों के शव ही बाहर निकाले जा सके थे. लेकिन शाम पांच बजे तक सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. रेस्क्यू टीम ने 10 को बचा लिया था. इनमें 6 को अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है. तेलंगाना के मंत्री जी जगदीश्वर रेड्डी ने बताया था कि हादसा गुरुवार रात करीब 10.30 बजे हुआ. पावर सप्लाई भी बंद कर दी गई थी.
http://महासमुंद में 10 और बलौदाबाजार में 9 नए कोरोना मरीज मिले
हम सिंगारेनी कोल माइंस से मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे इस स्थिति पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकते हैं. संयंत्र में हुए हादसे में हुई मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना सीमा पर श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग लगने के हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट में लगी आग काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ है. आशा करता हूं कि इस घटना में घायल हुए लोग जल्द ठीक हों.
http://‘प्रदेश सरकार ने विज्ञापन में उप्र के किसान को छत्तीसगढ़ का बताकर उसकी फोटो लगा दी’
Fire at the Srisailam hydroelectric plant is deeply unfortunate. My thoughts are with the bereaved families. I hope those injured recover at the earliest.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2020









