बागबाहरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बागबाहरा नगर इकाई ने पीजी कॉलेज एवं गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्यों के समक्ष प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों से लिए जाने वाले जनभागीदारी शुल्क में शत-प्रतिशत की छूट देने की मांग रखी है. अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्रोण पटेल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते पूरे देश में सभी आयवर्गों के लोगों को जो आर्थिक समस्याएँ हो रहीं है, उसी के चलते निम्न एवं निम्न मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को भी महाविद्यालयों के प्रवेश शुल्क चुकाने में कठिनाइयाँ हो रही हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अभाविप ने पीजी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज दोनों के प्रचार्यों के समक्ष प्रवेश शुल्क में से जनभागीदारी शुल्क में शत-प्रतिशत छूट देने की मांग रखी है.
http://मुढ़ीपार में मामूली विवाद पर अधेड़ की हत्या, इधर पिलवापाली के तालाब में मिला वृद्धा का शव
अभाविप के नगर सहमन्त्री कुबेर यादव ने कहा कि वैसे भी महाविद्यालयो के जनभागीदारी मद केवल ‘छात्र भागीदारी’ मद बनकर रहे गए हैं. प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों के शुल्क के रूप में ली गई दानराशि ही इस जनभागीदारी मद का एकमात्र स्रोत रह गई है. परिषद् के मन्तव्य से तो इसका ‘जनभागीदारी’ नाम ही अप्रासंगिक रह गया है इसलिए महविद्यालयों को संकट की इस घड़ी में जनभागीदारी के नाम पर इस तरह के शुल्क नहीं लेने चाहिए. इस अवसर पर योगेन्द्र यादव, पूनम निषाद, खेमराज ध्रुव, योगेश, तीरथ सहित अन्य कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे.
http://Realme C15 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स







