আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान, महाबलीपुरम तट पर खुद उठाया कचरा

Published on: October 12, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह महाबलीपुरम के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. दरअसल, पीएम मोदी सुबह सैर के लिए बीच पर निकले थे, तभी उन्हें बीच पर काफी कूड़ा दिखाई दिया. इसके बाद पीएम मोदी खुद को रोक नहीं सके और खुद ही कूड़ा-कचरा उठाने लगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बीच पर मौजूद कूड़े को उठाकर पैकेट में इकट्ठा किया. प्रधानमंत्री मोदी के इस तरह से कूड़ा उठाता देख वहां मौजूद हर कोई हैरान दिखा.

http://लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची

प्रधानमंत्री तमिलनाडु के महाबलीपुरम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी और इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सुबह ममल्लापुरम में एक बीच पर 30 मिनट सफाई अभियान चलाया. बीच पर उठाए गए कचरे को होटल स्टाफ जेयाराज को सौंप दिया. उन्होंने लिखा कि हम सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक स्थान साफ सुथरे रहें. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को फिट और सेहतमंद रहने का भी संदेश दिया.

http://GHOST का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखकर निकल सकती है डर के मारे चीख

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now