नई दिल्ली. Realme C12 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. भारत में Realme C12 को 3GB रैम+32GB इंटरनल स्टोरेज में उतारा गया है और इसकी कीमत 8,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक फोन को पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे. फोन की सेल Flipkart और realme.com पर 24 अगस्त से शुरू होगी, जबकि ऑफलाइन स्टोर्स पर इसे 31 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इस स्मार्टफोन में 6.5- इंच HD+ LCD डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन (720×1,600 pixels) है. इसमें Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया है. स्मार्टफोन में Octa-Core MediaTek Helio G35 प्रोसेसर का इस्तेमाल है.
http://चहल की मंगेतर का ‘दारू बदनाम’ पर धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो
Realme C12 में जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है. इसमें डुअल नैनो सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं और फोन Android 10 आधारित Realme UI पर रन करता है. इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 13MP का है. जबकि 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है. वहीं सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10 वॉट की चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS, Micro USB port और 3.5mm audio jack दिया गया है.
http://सुशांत केस की जांच करेगी CBI, SC ने पटना में दर्ज FIR को सही माना










