আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

The Big Bull से इलियाना का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा अलग अंदाज

Published on: August 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन और इलियाना डीक्रूज स्टारर फिल्म द बिग बुल डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी. मंगलवार को एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. इलियाना के लुक को सोशल मीडिया पर उनके अलावा अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने शेयर किया है. पोस्टर में इलियाना काफी सीरियस नजर आ रही हैं. उनका ये लुक फैंस को पसंद आ रहा है. फिल्म से अभिषेक बच्चन का लुक पहले ही सामने आ चुका है. ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है. इसे अजय देवगन और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है. कूकी गुलाटी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.

http://Dream 11 को मिली IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप

ये फिल्म 1992 में हुए भारतीय स्टॉक मार्केट के अब तक के सबसे बड़े स्कैम पर बेस्ड बताई जा रही है. फिल्म की कहानी स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी, 1980 से 1990 के बीच उनके फाइनेंसियल क्राइम पर आधारित होगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन हर्षद मेहता के रोल में दिखेंगे. पहले ये फिल्म थियेटर्स में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना काल के चलते इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है. अभिषेक-इलियाना के अलावा मूवी में निकिता दत्ता, सुमित व्यास, राम कपूर, अजय देवगन भी नजर आएंगे.

http://तीजा-पोरा तिहार : जसगीत पर थिरके सीएम भूपेश, गीत की लय पर दी ढोलक पर थाप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now