আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन शुरू

Published on: August 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों का पंजीयन 17 अगस्त से शुरू हो गया है जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा. वे किसान जो पिछले खरीफ सीजन में धान विक्रय हेतु पंजीयन कराए थे, उन्हें समिति में आकर पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी. चालू खरीफ सीजन में यदि धान की खेती के रकबे में बदलाव हुआ हो तो इस संबंध में संबंधित कृषक को समिति में आवेदन देना होगा. तहसीलदार की अनुमति के उपरांत आवश्यक संशोधन किया जाएगा. इसी तरह यदि कोई किसान 2019-20 में धान विक्रय हेतु पंजीयन नही करवाया था, किंतु इस वर्ष धान विक्रय का इच्छुक हैं तो ऐसे नवीन कृषकों का पंजीयन तहसील माड्यूल के माध्यम से तहसीलदार के द्वारा किया जाएगा. किसानों के पंजीयन के लिए निर्धारित तिथि का गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं.

http://404 नए कोरोना मरीज मिले, 363 डिस्चार्ज, अब 5277 एक्टिव केस

धान के रकबे के लिए पंजीयन के दौरान अन्य फसलों का रकबा इसमें शामिल न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसी तरह खसरे में अंकित रकबे से अनुपयोगी बंजर भूमि, पड़ती भूमि, निकटवर्ती नदी, नालों की भूमि, निजी तालाब, डबरी की भूमि, कृषि उपयोग हेतु बनाए गए पक्के कच्चे शेड आदि की भूमि को पंजीयन रकबे से कम करने के निर्देश दिए गए हैं. विविध व्यक्तियों, ट्रस्ट, मंडल, प्रा. लिमिटेड कंपनी, केंद्र एवं राज्य शासन के संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं की भूमि को धान बोने के प्रयोजन हेतु यदि किसी किसान को लीज अथवा अन्य माध्यम से दी गई हो, तो संस्था की कुल धारित भूमि के अधीन वास्तविक खेती करने वाले किसान को संस्था के साथ एग्रीमेंट करके ही वास्तविक किसान के नाम से पंजीयन किया जाना है. इसके लिए तहसीलदार के माध्यम से आवेदन देना होगा.

http://गलत तरीके से सरकारी राशि का आहरण, दो पंचायत सचिव सेवा से पदच्युत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now