रायपुर. कोरोना संकटकाल में ऑनलाइन शिक्षा को आसान बनाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर दुआर‘ कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग और एनआईसी ने मिलकर एक एन्ड्राइड ऐप तैयार किया है. इस ऐप के माध्यम से विद्यार्थी इंटरनेट उपलब्ध होने पर अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कन्टेंट डाउनलोड कर सकेंगे और डाउनलोड किए गए वीडियो और अन्य कन्टेंट जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं हो, तब भी ऑफलाइन देखे जा सकेंगे. यह ऐप दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है.
http://धोनी के संन्यास पर भावुक हुईं पत्नी साक्षी, लिखा- आपकी उपलब्धियों और आप पर गर्व
इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से https://play.google.com/store/apps/details?id=in.cgschools.learningapp लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूलों के विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लॉकडाउन के दौरान माह अप्रैल में पढ़ई तुंहर दुआर की वेबसाइट लॉन्च की थी. ऑनलाइन शिक्षा की योजना ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ का लाभ लगभग 22 लाख बच्चों को मिल रहा है तथा 2 लाख शिक्षक-शिक्षिकाएं इस व्यवस्था से जुड़े हैं.
http://सुशांत को याद कर अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो, कहा- आप हमेशा याद आएंगे
http://13 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जुबान काटी







