रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 529 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 184, दुर्ग से 60, रायगढ़ से 38, कोरबा से 37, सुकमा से 30, बस्तर से 22, बिलासपुर से 20, राजनांदगांव से 18, जांजगीर-चांपा से 15, कांकेर से 13, नारायणपुर से 12, बेमेतरा व कोण्डागांव से 11-11, कोरिया व बालोद से 9-9, गरियाबंद व कबीरधाम से 7-7, महासमुंद से 5, सरगुजा से 4, धमतरी, बलौदाबाजार, जशपुर, बीजापुर व अन्य राज्य से 3-3, सूरजपुर से 2 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 199 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 13 मरीज की मौत हो गई.
इनमें बीजापुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, रायपुर चंगोराभांटा निवासी 47 वर्षीय पुरुष, भिलाई आमदी नगर निवासी 63 वर्षीया महिला, रायपुर श्याम नगर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, तेलीबांधा निवासी 65 वर्षीय पुरुष, कटोरा तालाब निवासी 70 वर्षीय महिला, भिलाई पावर हाउस निवासी 65 वर्षीया महिला, रायपुर गांधी नगर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, पुरानी बस्ती निवासी 40 वर्षीय पुरुष, अभनपुर निवासी 38 वर्षीया महिला, बंजारी रोड निवासी 50 वर्षीय पुरुष, टांटीबंध निवासी 65 वर्षीय पुरुष और सुंदर नगर निवासी 53 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14559 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 4572 है. वहीं अब तक 9857 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://इंटरनेट पर धूम मचा रहा है खेसारीलाल का यह गाना, एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया VIDEO
Today 78 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 529.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/JTyYW6EuUv
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 14, 2020
आज कुल 451 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 199 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 14,481 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 4,494 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/NUB1gVk2DX— Health Department CG (@HealthCgGov) August 14, 2020







