नई दिल्ली. भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टार खेसारीलाल यादव आए दिन अपने म्यूजिक वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं. खेसारीलाल यादव और गुंजन पंत अब एक बार फिर अपने नए सॉन्ग के साथ दर्शकों के बीच धूम मचा रहे हैं. उनके इस गाने का नाम ‘कसाईल बा कमरिया सड़िया से’ है. हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हो रहा है. भोजपुरी दर्शक इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
http://किशोर कुमार के गाने सुनते हुए स्विमिंग करती नजर आईं सारा, वीडियो वायरल
गाने में खेसारी लाल यादव और गुंजन पंत का शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इन दोनों का धमाकेदार डांस और रोमांस देखकर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. यूट्यूब पर ‘कसाईल बा कमरिया सड़िया से’ गाने के वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है. इस गाने को खुद खेसारीलाल यादव ने गाया है. देखिए गाना-
http://VIDEO : 7 साल की बच्ची ने लगाया ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट, फैंस को आई धोनी की याद










