আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छेड़खानी से बचने के दौरान छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Published on: August 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ से बचने की कोशिश में एक छात्रा सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना गढ़ हाइवे स्थित चरौरा मुस्तफाबाद गांव के पास सोमवार सुबह 11 बजे हुई. मृतक छात्रा का नाम सुदीक्षा भाटी है. वह लॉकडाउन के दौरान अमेरिका से लौटी थी. हादसे में सुदीक्षा के चाचा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर के दादरी की रहने वाली सुदीक्षा भाटी एक होनहार छात्रा थीं. वो स्कॉलरशिप पर अमेरिका के बॉब्सन में पढ़ाई कर रही थीं. हाल ही में वो छुट्टियों में घर आई हुई थीं. जब ये हादसा हुआ तब सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक पर मामा के घर औरंगाबाद जा रही थीं.

http://मुख्यमंत्री भूपेश रायपुर, गृहमंत्री ताम्रध्वज महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण

सुदीक्षा भाटी के परिजनों का आरोप है कि जब बाइक से वह औरांगबाद जा रहे थे, तब उनकी बाइक का बुलेट सवार दो युवकों ने पीछा किया. कभी युवक अपनी बुलेट को आगे निकालते तो कभी छात्रा पर कमेंट पास करते. इतना ही नहीं, ये सिरफिर चलते-चलते स्टंट भी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बुलेट सवार युवकों ने अपनी बाइक का ब्रेक लगा दिया और बुलेट की टक्कर सुदीक्षा की बाइक से हो गई. बाइक गिर गई और सुदीक्षा घायल हो गईं. सुदीक्षा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सुदीक्षा को 20 अगस्त को अमेरिका वापस जाना था. इससे पहले ही सड़क हादसे में उनकी जान चली गई. बता दें कि देश की टॉप आईटी कंपनी की तरफ से अमेरिका पढ़ने के लिए 3.80 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी गई है.

http://पारस-माहिरा का गाना रिंग रिलीज, दिखी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now