नई दिल्ली. लेबनान की राजधानी बेरुत में 4 अगस्त को भीषण विस्फोट हुआ था जिसमें अब तक करीब 135 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 5 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. धमाके के कई वीडियोज सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में वायरल हो रहे हैं. इसी बीच बेरूत से एक अन्य वीडियो भी सामने आया है जिसमें व्हाइट गाउन में सजी-धजी खूबसूरत दुल्हन हंसते हुए प्री-वेडिंग फोटोशूट करा रही हैं. तभी अचानक से बादलों को भेदती हुए बम धमाकों की आवाज आती है फिर सब कुछ चकनाचूर हो जाता है.
http://भारत में होगा 2021 T20 वर्ल्ड कप, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी
29 साल की लेबनान की दुल्हन Israa Seblani यह दृश्य देखकर घबरा जाती है. धमाकों से पैदा हुए कंपन्न से दुल्हन का फोटोशूट कर रहा कैमरामैन भी अपनी जगह से कहीं दूर जा गिरता है. धमाकों की गर्जना से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. फोटोशूट कराने वाली महिला यूनाइटेड स्टेट में बतौर डॉक्टर काम करती हैं. तीन सप्ताह पहले ही वह अपनी शादी के लिए बेरूत पहुंची थीं. धमाकों के एक दिन बाद 29 साल की दुल्हन और 34 साल के उनके बिजनेसमैन पति ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया कि उन पर क्या बीती.
http://Oppo A52 का 8GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
रॉटर्स को दिए इंटरव्यू में सेब्लानी बताती हैं कि मैं पिछले दो सप्ताह से शादी को लेकर आम लड़कियों की तरह काफी खुश थी और शादी की तैयारियां कर रही थी. शादी के दिन मेरे माता-पिता मुझे सफेद गाउन में देखकर काफी खुश होते, जिसमें मैं एक राजकुमारी की तरह लगती. सब कुछ सही हो रहा था तभी अचानक ऐसा धमाका हुआ जिसे मैं शब्दों में नहीं समझा सकी. इन विस्फोटों को सुनकर मैं हैरान हो गई, मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अभी मरने वाली हूं. सेब्लानी आगे कहती हैं कि मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि हम जिंदा हैं.
A Lebanese bride posed for photographs moments before a massive warehouse explosion sent a devastating blast wave across Beirut pic.twitter.com/dFTxR9gO8J
— Reuters (@Reuters) August 5, 2020









